फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BSA of the trans Sarda Schools raid

बीएसए ने ट्रांस शारदा के स्कूलों में की छापेमारी

Tue, 20 Oct 2015 06:45 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 20 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन

बीएसए को ट्रांस शारदा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में छापेमारी के दौरान एक विद्यालय निर्धारित समय से पूर्व ही बंद होना मिला। जबकि कई शिक्षकों द्वारा हस्ताक्षर कर स्कूलों से नदारद होना पाया गया।

विज्ञापन

बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर, बूंदीभूड़, कटपुरा, पिपरिया इग्घरा, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन बूंदीभूड़ में छापेमारी की। निरीक्षण के बाद बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सुंदरनगर में अतिरिक्त कक्ष की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। निर्माण प्रभारी जयपाल सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन बूंदीभूड़ व उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थिति संतोषजनक पाई गई। शैक्षिक गुणवत्ता भी दुरुस्त मिली। प्राथमिक विद्यालय बूंदीभूड़ में शिक्षक गौरव कुमार सक्सेना गैरहाजिर मिले। उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय कटपुरा दोपहर 12.47 बजे बंद मिला। प्रधानाध्यापक जोगेंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय पिपरिया इग्घरा में प्रधानाध्यापिका सुबोध गंगवार 12.45 बजे ही विद्यालय से चले जाने की जानकारी मिली। यहां एक अक्तूबर से मिड-डे मील भी नहीं बनाया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed