{"_id":"57545f7f4f1c1b7d2f10aa59","slug":"brother-in-law-was-shot-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई ने साले को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनोई ने साले को गोली मारकर किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
घायव।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की विदा को लेकर साले का बहनोई चल रहा विवाद रविवार को गंभीर हो गया। बहनोई ने पहले साले से गाली-गलौज की फिर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के पकड़िया बिंदुआ गांव निवासी सत्यप्रकाश की बहन कई दिन से मायके मेें थी। विदा कराने को लेकर उसके ससुरालियों से सत्यप्रकाश का विवाद चल रहा है। रविवार को युवक अपनी बहन और परिवार के अन्य लोगों के साथ बिलसंडा क्षेत्र के एक मेले में गया था। मेले से वापस लौटते वक्त गांव के पास ही रास्ते में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। गाली गलौज के बाद मारपीट नौबत आ गई। आरोप है कि इसी दौरान सत्यप्रकाश को उसके बहनोई ने पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। कोतवाल सिकंदर सिंह यादव ने बताया कि विदा कराने को लेकर हुए विवाद में बहनोई ने साले को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।