{"_id":"3aec53e752603db814883e1ed9cf3530","slug":"breaking-three-stores-thousands-chorie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
पीलीभीत
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात चोरों ने शहर कोतवाली क्षेत्र की तीन दुकानों का ताला
विज्ञापन
तोड़ दिया और उनमें रखी 30 हजार की नगदी समेत करीब 50 हजार का सामान उड़ा
ले गए। इनमें से दो दुकानें कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित है। पुलिस ने
तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर से सटे गांव रूपुर कृपा निवासी हर्षित अग्रवाल की बरेली गेट के पास खाद की दुकान व इसी दुकान के पास शहर के मोहल्ला पंजाबियान निवासी सहरोज शम्सी की कंफेक्शरी की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने दोनों दुकानों का ताला तोड़ दिया। दुकान स्वामी हर्षित अग्रवाल ने बताया कि चोर दुकान में रखी 12 हजार की नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जब नौकर दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। शटर में लगे ताले टूटे पड़े थे।
उधर कंफैक्शरी स्वामी शहरोज शम्सी ने बताया कि चोर उनकी दुकान से आठ हजार की नगदी व 44 सौ रुपये की सिगरेट चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह करीब पांच बजे चौकीदार ने दी। तीसरी वारदात आवास विकास कॉलोनी चौराहा पर हुई। कॉलोनी निवासी योगेंद्र कुमार सूरी ने बताया कि उनकी पंचर जोड़ने की दुकान है।
चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखी आठ हजार की नगदी व हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कोतवाली के निकट हुई दो दुकानों की चोरी से सदर कोतवाली पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई।