फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Breaking Barrier ran cattle smugglers Trying to crush the jailer

बैरियर तोड़कर भागे पशु तस्करों ने की दरोगा को कुचलने की कोशिश

Tue, 11 Oct 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 11 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Breaking Barrier ran cattle smugglers Trying to crush the jailer
तस्करों ने की दरोगा को कुचलने की कोशिश - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
असम हाईवे पर सोमवार पुलिस का मोबाइल बैरियर तोड़कर भागे कार सवार पशु तस्करों ने गजरौला थाने के दरोगा को कुचलने की कोशिश की। दरोगा ने सड़क किनारे कूदकर जान बचाई। पुलिस के पीछा करने पर तस्कर हाईवे से माला जाने वाले संपर्क मार्ग पर गायों से भरी कार छोड़कर भाग गए। इसके अलावा पुलिस ने पूरनपुर रोड से एक अन्य जाइलो कार बरामद की। जिसमें दो गाय जिंदा और एक मृत बरामद हुई। साथ ही कार में सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात गजरौला एसओ विवेक त्रिवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि पूरनपुर की ओर से लग्जरी कारों में गाय भरकर ले लाई जा रही हैं। इस पर एसओ के निर्देश पर एसआई रमेश चंद्र माला मोड़ पर चेकिंग करने में लग गए। इस बीच एक बिना नंबर की जाइलो कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कच्चे में गाड़ी उतारकर भगाना शुरू कर दिया। पिपरिया नवदिया गांव के पास तस्करों की कार कंबाइन से टकरा गई। जिस पर पुलिस ने जाइलो कार से बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र के रिछा निवासी मोहम्मद सलीम को पकड़ लिया। कार से एक मृत और दो जिंदा गाय बरामद हुईं। पकड़े गए तस्कर की तलाशी लेने पर 312 बोर तमंचा, एक कारतूस और छुरा बरामद किया। इसके ठीक दो घंटे बाद पुलिस को दोबारा एक कार में पशु लाए जाने की सूचना मिली। जिस पर थाना गेट पर दरोगा प्रेम गिरि ने मोबाइल बैरियर लगाकर कार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान तस्करों ने पहले कार से पुलिस के बैरियर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में दरोगा को कुचलने का प्रयास किया। दरोगा ने सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद पुलिस ने तस्करों का पीछा किया। यह देख पकड़े जाने के डर से तस्कर माला रोड पर कच्चे में कार छोड़कर भाग निकले। चेक करने पर कार से तीन गाय बरामद की गई है। 
विज्ञापन

000
पकड़ी गई दो कार से पांच जिंदा और एक मृत गाय बरामद की गई है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार सवार तस्करों ने रोकने पर बैरियर में टक्कर मारकर दरोगा को कुचलने की कोशिश की गई थी। केस दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। बरामद गायों को देवीपुरा गोशाला भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed