फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bob branch Bitura thief entered, flew Monitor

बॉब शाखा बिठौरा में घुसे चोर, उड़ाया मॉनीटर

Sat, 16 Jan 2016 08:17 PM IST
पीलीभीत/गजरौला।
पीलीभीत/गजरौला। Updated Sat, 16 Jan 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
Bob branch Bitura thief entered, flew Monitor
गांव बिठौरा कलां स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रोशनदान तोड़कर रस्से के सहारे घुसे चोर एटीएम कैश बॉक्स और लाकर्स नहीं तोड़ सके। इससे चोरी की बड़ी घटना टल गई। चोर दो रिकार्ड रूम, केविन का ताला तोड़कर एक मॉनीटर चोरी कर ले गए। शाखा प्रबंधक की ओर से गजरौला पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बिठौरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा की पिछली दीवार में लगे रोशनदान को शुक्रवार की रात चोरों ने तोड़ दिया और रस्से के सहारे बैंक के अंदर घुस गए। चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की मेन केबिल काटी। ताला तोड़कर दो रिकार्ड रूम और कैश केबिन को खंगाला, लेकिन कैश आदि उनके हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

तब शाखा के अंदर स्थित एटीएम का लॉक तोड़ने के बाद अंदर घुसे चोरों ने मशीन का कैश बॉक्स भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। माल हाथ न लगने पर चोर बैंक से सिर्फ एक मॉनीटर चोरी कर ले गए हैं। यदि चोर एटीएम का कैश बॉक्स या फिर लॉकर्स आदि तोड़ने में कामयाब हो जाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई जब बैंक का सफाई कर्मचारी छत्रपाल ताला खोलकर बैंक के अंदर घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने देखा की रिकार्ड रूम के ताले, कैश के बिन का लॉक आदि टूटा था। उसमें रखा सामान बिखरा देख होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी मोबाइल से शाखा प्रबंधक हिमांशु कुमार को दी। सूचना पर शाखा प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शाखा प्रबंधक हिमांशु कुमार ने बताया कि चोरों ने एटीएम का कैश बाक्स और लॉकर्स को तोड़ने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इससे बड़ी वारदात होने से टल गई। चोर शाखा से एक मानीटर चोरी कर ले गए हैं।  
----
सीसीटीवी कैमरे में दिखा एक चोर
मौके पर पहुंची पुलिस को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में रोशनदान से रस्से के सहारे बैंक के अंदर नीचे उतरते हुए एक तस्वीर दिखी है। तस्वीरों में वह चेहरे पर मंकी कैप पहने हुए हैं। सफेद रंग की साल भी इस तरह से ओढ़ रखी है कि उसके चेहरे से लेकर पैर तक नहीं दिखाई पड़ रही है। कैमरे की केबिल काटते समय उसका हाथ कैमरे में कैद हुआ है।
00
खोजी सौम्या व फिंगर एक्सपर्ट पहुंचे
बैंक में चोरी होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी ने जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट की टीम भेजी। फिंगर एक्सपर्ट ने बैंक के अंदर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। खोजी सौम्या भी बैंक से निकलने के बाद करीब दो सौ मीटर दूर जाकर एक गली में ठहर गई।

00
पेशेवर हैं चोर
बैंक में रोशनदान तोड़कर रस्से के सहारे अंदर घुसने से साफ है कि चोर पेशेवर थे और उन्हें सीसीटीवी कैमरों आदि की भी पूरी जानकारी थी। इसलिए चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की केबिल काटकर उसे ठप कर दिया। पुलिस भी इस बात से काफी ताल्लुकात रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed