{"_id":"bb673801e410798d92894032f283e0da","slug":"blame-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर अपहृर्ताओं को छोड़ने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा पर अपहृर्ताओं को छोड़ने का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांव पटपरा निवासी कल्यान सिंह ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा है कि उसने 17 नवंबर 14 को थाना गजरौला पर लूटपाट, अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसकी पुलिस विवेचना नहीं कर रही थी। उन्होंने हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दायर कर विवेचना कराने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने पहली दिसंबर को विवेचना करने के आदेश दिए थे। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद मामले के विवेचक ने 27 दिसंबर को आरोपियों के घर पर दबिश दी और उन्हें पकड़कर ले गए। बाद में रास्ते से छोड़ दिया। आरोप है कि जब उन्होंने दरोगा से आरोपियों को छोड़ने पर नाराजगी जताई तो दरोगा ने उन्हें अपशब्द कहे और दोबारा थाने आने पर फर्जी मामले में बंद कर देने की धमकी दी। इसकी उसने शिकायत एसपी से की। इसके बाद दरोगा उसके घर दो सिपाहियों के साथ पहुंचे और डरा धमका कर उसके व उसके पुत्र के सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिए। उन्होंने डीजीपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन