फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP leader tampering Politics of charge Grmai

भाजपा नेता पर छेड़छाड़ के  आरोप से राजनीति गरमाई

Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP leader tampering Politics of charge Grmai
ज्ञापन देने जाते भाजपाई। - फोटो : pilibhit, beureu
भाजपा नेता पर लगातार दो बार छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद राजनीति अब गर्मा गई है। भाजपा नेताओं की ओर से इसको राजनीतिक साजिश करार दिया गया है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा बरखेड़ा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि एक भाजपा नेता पर लगातार दो बार अलग-अलग छात्राओं की ओर से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था, जिसमें एक मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया। दूसरे मामले की जांच एसपी ने बरखेड़ा पुलिस को दी है। लगातार दो बार छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद भाजपाई खेमा आक्रोशित है। बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलने पहुंचा, जिसमें छेड़छाड़ की लगातार हो रहीं शिकायतों को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि बेवजह मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि एक छात्रा शपथ पत्र भी दे चुकी है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवती की ओर से दिए गए शपथ पत्र की कापी भी एसपी को दी है। हालांकि एसपी ने छात्रा की ओर से दी गई तहरीर की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने भाजपाइयों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, बरखेड़ा एसओ ओमहरि बाजपेई का कहना है कि सोमवार को एसपी के यहां की गई शिकायत उनको अभी नहीं मिली है। अधिकारियों से इसका पता लगा था। तहरीर मिलने के बाद अफसरों के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि दुबारा शिकायत करने वाली लड़की वही है, जो पहले दर्ज हुए केस में भी शामिल है, लेकिन अब वह अलग मुकदमा दर्ज कराने की मांग एसपी से कर रही है, जबकि पूर्व में दर्ज मुकदमा संयुक्त तहरीर पर लिखा गया है। एसपी से मिलने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा राकेश सिंह, दिनेश पटले, महेंद्र पाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed