{"_id":"3dad307cbd0e8b423cc6dc80951ae0f8","slug":"bjp-leader-sanjay-including-four-reports-on-orders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता संजय समेत चार पर रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता संजय समेत चार पर रिपोर्ट के आदेश
पीलीभीत।
Updated Thu, 28 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधक बनाकर जानलेवा हमला व धोखाधड़ी के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अहसान हुसैन ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख, भाजपा नेता एवं प्रापर्टी डीलर संजय गंगवार समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश कोतवाली प्रभारी को दिए हैं।
थाना अमरिया के गांव भैंसहा निवासी सुखदेव सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसके पिता व दादा की 12 एकड़ कृषि भूमि का सौदा संजय गंगवार ने 35 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 15 अप्रैल 2015 को किया। 70 लाख रूपये नगद तथा 10 लाख रूपये खाते में जमा करने को कहा औैर 10 लाख रुपये के दो चेक 24 अप्रैल को दिए। जिसकी लिखा पढ़ी भी कराई।
बाद में संजय गंगवार ने कहा कि चेक जमा मत करना। कोठी पर चेक लेकर आ जाना और चेक देकर रूपये ले लेना। आरोप है कि जब वह 31 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे संजय गंगवार की कोठी पर पहुंचे तो वहां मौजूद संजय गंगवार के भाई अजय सिंह गंगवार, ऋषिपाल, खूबचंद वर्मा व दो-तीन अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और चेक छीनने लगे। एक चेक छीन लिया। दूसरा चेक जगपाल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
संजय गंगवार और उक्त लोगों ने उसे कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से बांध दिया। लाठी डंडों से मारापीटा। कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर कई कोरे कागजों व स्टांप पेपरों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए और कहा कि अपने दादा व पिता को बुलाओ। 15 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बैनामा कराओ तभी छोड़ेंगें। उसे तीन बजे तक बंधक बनाकर मारते-पीटते रहे।
अदालत ने प्रार्थना पत्र का अवलोकन कर मामला गंभीर पाते हुए संजय गंगवार, अजय सिंह गंगवार, ऋषिपाल, खूबचंद वर्मा व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश शहर कोतवाल को दिए हैं।