{"_id":"581661bffa527ca2697b46c6fdae0ab9","slug":"bike-riding-miscreants-looted-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लूटा
घुंघचाई, पीलीभीत।
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मामा के घर घुंघचाई जा रहे बदायूं निवासी रानू की बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर उससे साढ़े सात हजार रुपये लूट लिए। लूट की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बदायूं निवासी 26 वर्षीय रानू ने बताया कि सोमवार की शाम वह बदायूं से पूरनपुर तक बस से आया था। आसाम हाईवे पर एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घुंघचाई की ओर रवाना हुआ, लेकिन बाइक सवार ने उसे गांव शेरपुर मोड़ के पास यह कहकर उतार दिया कि वह अब आगे नहीं जाएगा। रानू ने बताया कि इस पर वह पैदल ही घुंघचाई की ओर पैदल चल दिया। रास्ते में पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उसे घुंघचाई छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि उसे गांव गजरौला जप्ती के एक घर में बंद करके पहले जबरन शराब पिलाई और फिर पिटाई करके साढ़े सात हजार रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी रात एक बजे मामा के घर पहुंचने पर रानू ने उन्हें दी। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।