फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike loot, report on force

तमंचे के बल पर बाइक लूटी, रिपोर्ट

Tue, 04 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 04 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर गांव सबलपुर निवासी बलराम कृष्ण की पिटाई कर बाइक लूट ली गई। पीड़ित ने एक लुटेेरे को पहचान लिया। उसने गांव कुर्रैया निवासी पलविंदर सिंह और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना सोमवार शाम की है। गांव सबलपुर निवासी बलराम कृष्ण ने बताया कि वह गांव से बाइक पर जलुआपुर जा रहा था। वह रास्ते में जंगल के समीप लघु शंका को रुका। तभी वहां पहुंचे दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर उसे घेर लिया गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की और बाइक लूटकर ले गए। बलराम कृष्ण ने बताया कि लूटपाट करने वाले बदमाशों में एक को उसने पहचान लिया, जो गांव कुर्रैया निवासी पलविंदर सिंह है। कोतवाली पुलिस ने बलराम कृष्ण की ओर से पलविंदर और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed