{"_id":"97cc7574351927377d9a95eaa06b3812","slug":"bike-driver-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत
माधोटांडा/पीलीभीत।
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर हाइवे पर ट्रक
विज्ञापन
की टक्कर से बाइक सवार थाना और कस्बा माधोटांडा निवासी 25 वर्षीय तैयब खां
घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने
उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मच गया
है।
माधोटांडा कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी हाजी ताहिर खां का पुत्र तैयब किसी काम से पीलीभीत आया था। वह शाम करीब पांच बजे वापस घर जा रहा था। पूरनपुर हाइवे पर सड़ा पुल के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस 108 से घायल को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले जिला अस्पताल रवाना हो गए। सूचना पर मृतक के घर पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई।