{"_id":"857be53f09c08ca5d90079be650fd892","slug":"bike-chor-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर में भी बाइक चोरी कर चुके हैं शाहजहांपुर के चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखीमपुर में भी बाइक चोरी कर चुके हैं शाहजहांपुर के चोर
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Mon, 23 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
कस्बा मधवापुर निवासी अशोक की दुकान से तीन मोबाइल फोन चुराने के आरोप में
विज्ञापन
रविवार को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपे गए शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही
के गांव जिंदपुरा निवासी मनोज, प्रदीप व अरुण ने लखीमपुर में बाइक चोरी की
घटना को भी अंजाम दे चुके हैं। लखीमपुर से चुराई गई बाइक भी पुलिस बरामद कर
चुकी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका दावा किया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने 26 फरवरी 2015 को जिला लखीमपुर के कस्बा मोहम्मदी के मोहल्ला करइया निवासी मोहम्मद उमर की बाइक चुराने की भी बात स्वीकार की है।
बाइक चोरी की रिपोर्ट मोहम्मदी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध उसी समय दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चुराई गई बाइक बरामद भी कर ली है। कोतवाली पुलिस से सूचना मिलने पर मोहम्मदी पुलिस ने दियोरिया पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की है।
---