{"_id":"593bfe4c4f1c1bd7058b4674","slug":"beef-was-being-sold-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बेचा जा रहा था गोमांस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में बेचा जा रहा था गोमांस
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरपुरकलां के एक घर में गोमांस बेचा जा रहा था। इसका पता लगने पर पुलिस ने छापा मारकर गोमांस पकड़ लिया। पुलिस के आने की भनक लगने पर मांस बेचने वाला सोनू कुरैशी छत से कूदकर भाग गया। मौके पर 35 किलो गोमांस और मांस काटने वाले उपकरण मिले। हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि शेरपुरकलां निवासी सोनू कुरैशी के घर गाय के मांस की बिक्री होने की सूचना पर दरोगा देवेंद्र कुमार को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम को घर में गोमांस की बिक्री होते मिली। मांस की बिक्री कर रहा गृहस्वामी सोनू कुरैशी पुलिस की भनक पर छत पर होकर भागने में सफल हो गया। घर में 35 किलोग्राम गोमांस, मांस बिक्री के उपकरण बरामद हुए। दरोगा देवेंद्र कुमार की ओर से सोनू कुरैशी के खिलाफ गोवध की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मांस का पशु चिकित्साधिकारी से परीक्षण कराकर और सैंपलिंग कराने के बाद नष्ट करवा दिया गया।
विज्ञापन