फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   beat

घर में घुसकर युवक ने की छेड़छाड़, जमकर पीटा

Tue, 02 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 02 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री सोमवार की रात अपने परिवार के अन्य सदस्यों के  साथ सो रही थी। आधी रात में गांव का ही कंधईलाल दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। चारपाई पर सो रही 19 वर्षीय युवती को दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ होने पर युवती जग गई। युवती के शोर मचाने पर घर वालों ने भागने का प्रयास कर रहे कंधईलाल को दबोच लिया और उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। शोरशराबा होने पर एकत्र हुए आसपास के लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कंधईलाल को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिटाई से युवक का एक पैर भी टूट गया। एसओ विनय कुमार सरोज ने बताया कि युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और घायल आरोपी की ओर से युवती के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed