फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   barahi range

बराही और माला रेंज के वनकर्मियों में मारपीट

Tue, 19 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 19 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
बराही रेंज में तैनात वाचर हिकमतउल्ला चार दिन पूर्व रेंज में गश्त कर रहे थे। इस दौरान माला रेंज के डिप्टी रेंजर वजीर हसन वहां से गुजरे। वाचर के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को देख डिप्टी रेंजर ने पूछताछ शुरू कर दी। इस पर दोनों में तनातनी हो गई। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी रेंजर ने वनवाचर और उसके साथ घूम रहे व्यक्ति की पिटाई लगा दी। वाचर ने इसकी शिकायत डीएफओ और रेंज के दौरे पर वनसंरक्षक से की। इस पर वनसंरक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वाचर की गतिविधियां भी संदिग्ध
बराही रेंज में गश्त करते समय हुए झगड़े में वाचर की गतिविधियां भी संदिग्ध बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में वाचर के साथ घूमने वाले व्यक्ति मैकू नाम का शिकारी बताया गया है जो पहले जेल जा चुका है।
विज्ञापन


माला से बराही क्यों पहुंचे डिप्टी रेंजर
मारपीट मामले में जहां वाचर की गतिविधियां संदिग्ध हैं वहीं यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर माला रेंज में तैनात डिप्टी रेंज वजीर हसन बराही रेंज में क्यों और किसकी अनुमति से गए थे। विभाग इस पहलू की भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराही रेंज में वाचर से हुई मारपीट की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट वनसंरक्षक को भेजी जाएगी।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed