{"_id":"59553eaf4f1c1bd2578b46ac","slug":"bank-guard-and-chairman-son-raided-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गार्ड और चेयरमैन पुत्र में मारपीट, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक गार्ड और चेयरमैन पुत्र में मारपीट, हड़कंप
Thu, 29 Jun 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बैंक गार्ड और चेयरमैन पुत्र में मारपीट, हड़कंप
Link Copied
कुर्सी पर बैठने को लेकर चेयरमैन छेदालाल जायसवाल के बेटे सचिन का एसबीआई के गार्ड से विवाद हो गया। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में मारपीट हो गई। घटना के विरोध में एकजुट हुए सफाई कर्मचारियों ने बैंक गेट के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी की। जिसको पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवाया। चेयरमैन के पुत्र ने शाखा प्रबंधक और बैंकगार्ड के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। नगर पालिका के चेयरमैन छेदालाल के पुत्र सचिन जायसवाल गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक गए थे। बैंक परिसर में रखी कुर्सी पर बैठने को लेकर सचिन की वहां के गार्ड चमन सिंह से कहासुनी हो गई। गार्ड के सही ढंग से बैठने की बात कहने पर गाली गलौज हो गई। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट होने लगी। हंगामा सुनकर शाखा प्रबंधक भारत भूषण स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कराया। इसके बाद सचिन ने शाखा प्रबंधक और बैंक गार्ड के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। जिसमें शाखा प्रबंधक पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया। एसआई सिद्धार्थ गोस्वामी हंगामे की जांच करने मौके पर पहुंचे। बैंक कर्मचारियों के बयान लेकर हकीकत का पता लगाने की कोशिश की। उधर कुछ ही देर में चेयरमैन के बेटे से हुई अभद्रता पर नगर पालिका के सफाईकर्मी एकजुट हो गए। एसबीआई गेट पर पहुंचकर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी की गई। बैंक शाखा के गेट पर गंदगी भी पोत दी। जिसको कोतवाली पुलिस ने किसी तरह शांत कराकर खुलवाया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर शाखा प्रबंधक भारत भूषण ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत है। हंगामे की सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।