फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Back by Rs 500 To take just the ticket

500 रुपये देकर वापस  ले लिए बस के टिकट

Sun, 15 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 15 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Back by Rs 500 To take just the ticket
जख्मी - फोटो : pilibhit, beureu
हादसे में घायल हुए युवकों का इलाज कराने के बजाए उनको पीलीभीत लाकर छोड़ दिया गया। रोडवेज बस का टिकट वापस लेकर पांच सौ रुपये खुद इलाज करा लेने के लिए दे दिए गए। देहरादून से मजदूरी कर घर लौट रहे तीन युवकों ने रोडवेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के बरगदिया गांव के निवासी आकाश, अनुज और अभिषेक देहरादून की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। शनिवार रात को तीनों छुट्टी लेकर घर आने के लिए निकले। पहले बस से बरेली तक पहुंचे। इसके बाद पीलीभीत डिपो की एक रोडवेज बस में सवार हुए। पीलीभीत आते वक्त बस ट्रक से टकराकर हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुल से नीचे उतर गई, जिसमें अन्य यात्रियों के साथ वह भी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनको पीलीभीत आ रही दूसरी रोडवेज की बस में बैठा दिया, जिससे वह यहां रोडवेज तक आए। आरोप है कि यहां पहुंचने पर उन्होंने भीतर कार्यालय में मौजूद एक विभागीय व्यक्ति को हादसे के बारे में बताया और इलाज कराने की मांग की। आरोप है कि उक्त कर्मचारी ने उनके टिकट वापस ले लिए। पांच-पांच सौ रुपये देकर खुद ही इलाज कराने की बात कहकर जाने को कह दिया गया। आरोप यह भी है कि एक सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए। इसकी सूचना मिलने पर उनके घरवाले भी कुछ देर में आ गए। रोडवेज प्रशासन पर मुआवजा देने से बचने के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया। घरवालों ने कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed