फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmer dies after falling from roof in Malangad.

Una News: मलांगड़ में छत से गिरने से किसान की मौत

Fri, 09 Oct 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 09 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after falling from roof in Malangad.
थानाकलां (ऊना)। ग्राम पंचायत मलांगड़ के गांव सोहारी में वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 47 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सोहारी के रूप में हुई है। हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में गमगीन माहौल बन गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह खेती-बाड़ी और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वीरवार सुबह करीब छह बजे उसने अपनी मक्की की फसल सुखाने के लिए मकान की छत पर डाली थी। सुबह वह फसल को देखने के लिए छत पर गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल सुरजीत सिंह को तुरंत उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। ऊना में उपचार के दौरान सिर पर गंभीर चोटों के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। परिजन उसे पीजीआई लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सुरजीत सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजीत सिंह अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, छोटा भाई, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है। परिवार में कमाने वाला सदस्य होने के कारण उसकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरजीत सिंह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था तथा खेती-बाड़ी के साथ मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।


हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed