फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempted to kidnap student abduction

नशा देकर छात्र को अगवा करने की कोशिश

Tue, 31 Oct 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/बरखेड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/बरखेड़ा। Updated Tue, 31 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Attempted to kidnap student abduction
अगवा - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार तीन नकाबपोशों पर वारदात करने का आरोप
विज्ञापन

होश आने पर पेशाब की बात कहकर निकला छात्र, रिश्तेदार के घर पहुंच बताई आपबीती

साइकिल से स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र को बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने अपहरण करने की कोशिश की। उसको नशा देकर बेहोश करने के बाद दोनों आरोपियों ने बाइक पर बैठा लिया और जिरौनिया की ओर ले जाने लगे। रास्ते में कुछ होश आने पर छात्र पेशाब के बहाने आरोपियों के चंगुल से निकलकर रिश्तेदार के घर पहुंचा और घटना बताई। पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोकिला निवासी कि सान भानुप्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र पवन कुमार भैंसहा गांव के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार सुबह पवन रोज की तरह साइकिल से स्कूल जाने को निकला। भैंसहा गांव के पास पहुंचते ही उसको बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि छात्र को नशा देकर बेहोश कर अपनी बाइक पर बैठाकर तीनों जान से मारने की नियत से जिरौनिया पुल की तरफ ले जाने लगे। जिरौनिया पुल के पास पहुंचते ही छात्र को हल्का होश आया और उसने पेशाब जाने की बात कहकर बाइक रूकवा ली। इसके बाद तीनों आरोपियों को चकमा देकर पास में ही अपने रिश्तेदार ग्राम जिरौनिया निवासी कालीचरन के घर पहुंच गया। यहां उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और फिर बेहोश हो गया। छात्र का कहना है कि तीनों आरोपी रास्ते में उसको जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने पर पहुंचे पिता ने छात्र को सीएचसी भर्ती कराने के बाद पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इसके अलावा बेटे की जान को खतरा जताया है। पीड़ित की ओर से बताई गई कहानी पर संदेह प्रतीत होने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।       
विज्ञापन


बच्चे की बताई कहानी काफी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। शुरूआती जांच में पूरा मामला झूठा निकला है। बच्चा किस वजह से यह सब कह रहा है, इसकी जांच कराई जा रही है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

जयवीर सिंह, एसएचओ बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed