{"_id":"51b548d2368189e9a2943acfb28a3237","slug":"attempted-rape-charges-shahgarh-the-inspector-summoned-outpost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार प्रयास आरोप में शाहगढ़ चौकी के दरोगा तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार प्रयास आरोप में शाहगढ़ चौकी के दरोगा तलब
Pilibhit
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर मारपीट करने, लूटपाट करने और बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में शाहगढ़ चौकी के दरोगा इंद्रसिंह सहित चार आरोपियों को एसीजेएम सुरेंद्र कुमार पासवान ने अभियुक्त के रूप में चार नवंबर 2015 को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन
कोर्ट में बताया गया कि थाना माधोटांडा क्षेत्र के गुन्हान गांव में 19 जून 2015 को एक ग्रामीण के घर में रात आठ बजे मुक्खा सिंह, रामदीन यादव, जस्सा सिंह अपने साथ रमनगरा चौकी पर तैनात दरोगा इंद्रसिंह को लेकर आए। ग्रामीण को पकड़कर चौकी ले जाने लगे। ग्रामीण की पत्नी ने जब पति को थाने ले जाने का कारण पूछा तो तब इन चारों ने मकान का दरवाजा बंद कर महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर मारापीटा और गालियां दी। आरोपी महिला का मंगलसूत्र नोंच कर धमकी देकर चले गए। मामले की सुनवाई के बाद एसीजेएम सुरेंद्र कुमार पासवान ने आरोपी दरोगा सहित चारों आरोपियों को अभियुक्त के रूप में कोर्ट में तलब किया है। मामले की सुनवाई चार नंवबर को होनी है। दरोगा इंद्रसिंह इस समय शाहगढ़ चौकी पर तैनात हैं।
विज्ञापन