{"_id":"ef53668afabf92d8c66a3815402833f8","slug":"assam-had-on-road-tinku-s-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाम रोड पर पड़ा मिला टिंकू का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसाम रोड पर पड़ा मिला टिंकू का शव
पीलीभीत।
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के जसवंती देवी
विज्ञापन
मंदिर और ठेका चौकी के समीप निवासी राजमिस्त्री 30 वर्षीय टिंकू मौर्य का
शव आसाम हाइवे पर गांव मोहनपुर के पास मिला। टिंकू की किसी अज्ञात वाहन से
टकराकर मौत होने की आशंका पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम को आसाम हाइवे पर गांव मोहनपुर के आगे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर दरोगा पुष्कर सिंह को मौके पर भेजा गया। युवक की सड़क हादसे में किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका पर शव को कब्जे में लिया गया।
बुधवार को सुबह गांव मोहनापुर निवासी राजेंद्र ने कोतवाली पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने बहनोई टिंकू के रूप में की। कोतवाली पहुंच पिता गया प्रसाद नेे बताया कि टिंकू राजमिस्त्री था। मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे घर से ससुराल गांव मोहनापुर जाने की जानकारी देकर निकला था। मौत होने की जानकारी बुधवार को सुबह उसकी पुत्री ने दी। उन्होंने किसी रंजिश से इनकार किया है।
परिवार वालों में मचा कोहराम
पिता गया प्रसाद ने बताया कि उनके दो पुत्रों में टिंकू बड़ा था। छोटा पुत्र रितिन कक्षा नौ का छात्र है। उन्होंने बताया कि करीब दस साल पहले टिंकू की शादी पूरनपुर क्षेत्र के गांव मोहनापुर की गीता देवी से हुई थी। उसके दो संतानों में तीन साल की पुत्री और आठ माह का पुत्र है। उन्होंने बताया कि गीता देवी मायके में ही थी।