फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Asmat looted the pretext of marriage for a year

शादी का झांसा देकर एक साल तक लूटी अस्मत

Thu, 06 Oct 2016 06:43 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
 शादी का झांसा देकर एक युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण किया गया। शादी का दबाव बनाने पर टाल-मटोल की गई और फिर रकम की मांग कर धमकाया गया। पुलिस ने युवती की ओर से शेरपुरकलां निवासी जावेद और मोहल्ला साहूकारा निवासी उसके बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

पूरनपुर देहात की एक महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे दो साल पहले छोड़ दिया था। एक साल पहले उसके पिता की मौत हो गई तो वह अपनी मां और दो बहनों के साथ देहरादून में एक किराए के घर मेें रहने लगी। वहीं पास में शेरपुरकलां निवासी जावेद किराए पर रहता था। एक दिन महिला को अकेला पाकर जावेद उसके कमरे में पहुंच गया और शादी करने की बात कही।उसकी बातों में फंसकर महिला ने शादी के लिए सहमति दे दी। आरोप है कि इसके बाद एक साल तक शादी का झांसा देकर जावेद महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। एक माह पूर्व आरोपी ने अचानक दूरी बना ली। इसकी शिकायत पीड़िता ने देहरादून पुलिस से की। देहरादून पुलिस ने 21 सितंबर को आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों का 24 सितंबर को निकाह करने की बात पर समझौता हो गया, लेकिन पुलिस के चंगुल से छूटते ही आरोपी पलट गया। आरोपी ने उससे शादी नहीं की। अगले दिन अपने बहनोई के साथ उसके घर पहुंचकर दहेज में पचास हजार रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देकर शादी से इंकार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद और  मोहल्ला साहूकारा निवासी गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed