फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Artist Sungdhi police tightened the screws on TV

टीवी आर्टिस्ट पर सुनगढ़ी पुलिस ने कसा शिकंजा

Sun, 20 Sep 2015 07:52 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 20 Sep 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण करने के आरोपी फरार चल रहे टीवी आर्टिस्ट, उसकी पत्नी व दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विवेचक ने गिरफ्तारी वारंट लेने के बाद अब आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की है।  

विज्ञापन

एक किशोरी ने शहर के मोहल्ला वल्लभनगर कॉलोनी निवासी टीवी आर्टिस्ट/कोरियोग्राफर सर्वजीत सिंह, उसकी पत्नी व दो अन्य के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी का कहना था कि वह आरोपी सर्वजीत सिंह द्वारा संचालित डांस क्लासेज में डांस सीखने जाती थी। आरोपी ने उसे बॉलीवुड के हसीन सपने दिखाए और खुद को बगैर शादीशुदा होने की बात कहकर उसे शादी का झांसा दिया और एक साल तक दुराचार किया। मामले की विवेचना एसएसआई ओम हरि वाजपेई को दी गई थी।
विज्ञापन

विवेचक ने बताया कि आरोपी के घर सहित कई संभावित स्थानों पर दबिशें दी गईं, लेकिन वह नहीं मिला। उसके मकान पर ताला पड़ा हुआ है। दो दिन पहले पुलिस आरोपी सर्वजीत सिंह का गिरफ्तारी वारंट ले चुकी है। अब पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed