{"_id":"58fce5334f1c1bc4608b4fab","slug":"arrested-for-murder-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक पखवाड़ा पूर्व लापता हुई महिला के मामले में उसके पिता का शक सही निकला। पिता ने मृतका के पति पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतका के कुछ अवशेष बरामद करने का दावा किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भसूड़ा निवासी डोरीलाल की 25 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी पिछले 15 दिन पूर्व घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। काफी खोज करने के बाद भी विवाहिता का पता नहीं लगा। 15 अप्रैल को दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया महुआ निवासी पिता हर प्रसाद ने बीसलपुर कोतवाली पुलिस को मृतका के पति पर हत्याकर शव गायब करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दाबिश दी, तो आरोपी डोरीलाल घर से गायब हो गया। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने डोरीलाल के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कटना नदी के किनारे से विवाहित के जले हुए अवशेष बरामद कर जांच शुरू कर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पहले मिली तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर महिला के जले हुए अवशेष भी बरामद कर लिए गए हैं।अब इसमे मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी। - हरीश भदौरिया, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन