फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   areset

सर्राफ हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 30 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
 हालांकि पुलिस घटना को अंजाम देने वाले एक भी बदमाश को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौक में 11 नवंबर को सशस्त्र बदमाशों ने सर्राफ व्यापारी अनिल अग्रवाल की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी थी, जब वे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने सर्राफ व्यापारी के छोटे पुत्र अभय अग्रवाल की ओर से चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासा के प्रयास में जुटी पुलिस ने मंगलवार को घटना के खुलासा का दावा किया। एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि घटना की साजिश सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बागर के पूर्व प्रधान रज्जू उर्फ राजेंद्र सिंह ने बनाई थी। घटना को हजारा थाना के सिद्धनगर निवासी सर्वजीत उर्फ बिल्लू, गांव बाजार घाट के भजन सिंह, उसके भाई जागीर सिंह और लखीमपुर खीरी के थाना सिंर्घाई के माझा फार्म निवासी बग्गा सिंह ने अंजाम दिया था।
उन्होंने बताया कि रज्जू सिंह की बिल्लू सिंह से घटना के एक दिन पहले, घटना के दिन आठ बार और घटना के एक दिन बाद कई बार बात हुई। बदमाश लूट के इरादे से अनिल अग्रवाल की दुकान पर पहुंचे थे। बदमाशों के सेफ की चाबी मांगने पर सर्राफ ने दुकान से भागने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के अगले दिन बदमाशों ने रज्जू सिंह के घर पहुंचकर दावत भी खाई थी।
विज्ञापन

घटना से पहले बंद कर दिया था मोबाइल
एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि बिल्लू सिंह ने घटना के दिन नगर में आने से पहले ही अपना मोबाइल बंद कर लिया था। इसके बाद अगले दिन मोबाइल खोला गया।
आरोपियों पर हैं हत्या और लूट के मुकदमे
एसएसआई ने बताया कि सिंघाई के बग्गा सिंह ने लखीमपुर खीरी में एक सिपाही की हत्या की थी। बिल्लू सिंह के खिलाफ संपूर्णानगर थाने में ट्रैैक्टर लूट आदि के मुकदमे हैं। भजन सिंह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, लूट सहित विभिन्न अपराधों के कई मुकदमे हैं। रज्जू सिंह भी अपराधिक प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed