फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Are pushing for the agreement by threatening accused

धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहे आरोपी

Sun, 10 Jul 2016 10:40 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों
विज्ञापन

 को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी गांव में खुलेआम घूमकर पीड़ित पक्ष पर
 समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों से परिवारीजनों की जान को
 खतरा जताते हुए मामले की शिकायत एएसपी से की है।
 सुनगढ़ी क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव के निवासी वाहिद अली ने बताया कि उसके
 बड़े भाई शहजादे की किराने की दुकान है। 24 जून को उधार सामान देने से मना
 करने पर गांव के ही दबंग युवकों ने उसके भाई की लाठी डंडों से पिटाई लगाई
 थी। दुकान के सामान में तोड़फोड़ कर हवाई फायरिंग भी की गई थी। घटना की
 सुनगढ़ी थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज है। आरोप है कि
 एक सत्ताधारी नेता के दबाव में पहले पुलिस ने जानलेवा हमला करने की
 धाराएं मुकदमें में शामिल नहीं की। अब एसपी के आदेश के बाद चोटों के आधार
 पर धाराएं बढाई, लेकिन गिरफ्तारी तो दूर की बात दबिश भी गांव में नहीं दी
 गई है। आरोपियों पर असलहा के बल पर धमकाने और समझौते का दवाब बनाने का
 आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने एएसपी को शिकायत पत्र देकर मामले में
 कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed