फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Alto two alive , one dead bovine animals recovered

ऑल्टो कार से दो जिंदा, एक मृत गोवंशीय पशु बरामद

Mon, 11 Jul 2016 11:38 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
नेपाल बार्डर की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार से पुलिस ने गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। पुलिस के पीछा करने पर तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। काफी तलाशने के बाद भी तस्करों का सुराग नहीं लग सका है। रविवार रात इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्रा गश्त पर  थे। खटीमा रोड पर पुलिस को एक ब्लैक ऑल्टो कार आती दिखाई दी। कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी, जिस पर पुलिस को शक हुआ और चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी और तेज कर दी। पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो ऑल्टो सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने डगा के पास कार को कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर कार से दो जिंदा और एक मृत गोवंशीय पशु बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद जिंदा पशुओं को देवीपुरा गोशाला भेजकर मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि कार नंबर के आधार पर तस्करों का पता लगाया जा रहा है। उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed