फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Akspanj truck robbery report, the suspect released

ट्रक लूट की रिपोर्ट एक्सपंज, संदिग्ध छोड़े

Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 तमंचा के बल पर दिन-दहाड़े हाईवे से कथित ढंग से लूटा गया ट्रक पुलिस ने बरामद कर मुकदमा एक्सपंज कर दिया है। साथ ही हिरासत में लिए तीनों संदिग्ध आरोपी छोड़ दिए। अब पुलिस लूट की झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ षड़यंत्र रचने की रिपोर्ट कोर्ट भेजेगी। 

थाना बहेड़ी के गांव सिमौली निवासी शमशुल ने शनिवार को तमंचा के बल पर तीन लोगों पर आसाम हाइवे से उसका ट्रक लूटने की सूचना दी थी। पुलिस ने शमशुल की ओर से इकबाल व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना स्थल पहुंचे एसपी मुनिराज ने घटना को संदिग्ध बताते हुए खुलासे के निर्देश पुलिस को दिए। पुलिस ने रात को ही क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर के समीप से ट्रक को बरामद कर नामजद  इकबाल व उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया। एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि जांच में लूट की सूचना झूठी निकली। उन्होंने बताया कि शमशुल ने ट्रक की बिक्री थी। ट्रक पर शाहिद और शमशुल दोनों सवार थे। खरीदे गए ट्रक को लेकर दोनों में विवाद हुआ इसके बाद इकबाल साथियो के साथ ट्रक लेकर चला गया। सही स्थिति सामने आने के बाद मुकदमा एक्सपंज कर दिया गया है। कब्जे में लिए गए ट्रक को कोर्ट के आदेश पर छोड़ा जाएगा। हिरासत में लिए गए आरोपियों को छोड़ दिया गया। अब झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोपी के खिलाफ 120 बी की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed