{"_id":"caed787590bf7e578f4031dd257fef0f","slug":"after-three-days-of-not-having-maternal-love-marriage-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के तीन दिन बाद मायका रहा न ससुराल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह के तीन दिन बाद मायका रहा न ससुराल
पीलीभीत।
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह का विरोध करने पर जिस युवती ने मंगलवार को अपना मायका त्यागा, बुधवार को ससुराल वालों ने भी उसे रखने से मना कर दिया। भाई पहले ही आत्महत्या कर चुका है। अब पति भी जेल गया। आखिर वह जाए तो जाए कहां? पुलिस का कहना है कि यदि घर वाले रखने को तैयार न हुए तो नारी निकेतन भेज दिया जाएगा।
शहर के इनायनगर निवासी कृष्णगोपाल की पुत्री ने तीन दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला थान सिंह निवासी दूसरी बिरादरी के युवक राहुल उर्फ सुनील से प्रेम विवाह कर लिया था। मंगलवार को थाने में लड़की के घर वालों ने जब उससे घर लौटने को कहा तो उसने इंकार कर अपने प्रेमी संग रहने की बात कही। पारिवारिक सदस्यों ने काफी समझाया पर वह न मानी। इससे आहत होकर इकलौते भाई अभिलाष ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद तो प्रेमी युगल के जीवन में भूचाल आ गया।
हादसे के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया था। देर शाम अभिलाष के पिता कृष्णगोपाल की ओर से राहुल उर्फ सुनील, उसकी बुआ पूजा व अन्य परिवार वालों के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और बुधवार को राहुल का चालान कर दिया। युवती महिला थाना पर पुलिस अभिरक्षा में है। अब उसे न मायके वाले ले जाने को तैयार हैं, न ससुराल वाले।
000
युवती के परिवार के लोगों और ससुराल वालों से बात की गई। दोनों पक्ष उसे ले जाने के लिए राजी नहीं हुए हैं। अभी प्रयास जारी है। यदि घर और ससुराल वाले उसे ले जाने के लिए राजी नहीं होंगे तो कोर्ट में पेश कर उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा।
- बृजेश सिंह, इंस्पेक्टर