फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After collision with train Mechanic 's death

ट्रेन से टकराकर मिस्त्री की मौत

Sun, 31 May 2015 10:42 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Sun, 31 May 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
After collision with train Mechanic 's death
संदिग्ध हालात में ट्रेन से टकराकर एक अधेड़ हैंडपंप मिस्त्री की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


घटना रविवार को सुबह करीब सवा सात बजे किलोमीटर 225/2 पूरनपुर-दुधिया रेलवे स्टेशन के मध्य नहर के समीप  की है। घटना के बाद ट्रेन 52224 के चालक सईद ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन चालक और गार्ड संजीव सिंह ने ट्रेन के नीचे पड़े मोहल्ला रजागंज निवासी 50 वर्षीय नल मिस्त्री रईस अहमद के शव को निकलवाकर ट्रेन से पूरनपुर स्टेशन पर पहुंचाया।

घटना की सूचना पर नल मिस्त्री के परिवार वालों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में उसके परिवार वालों के अलावा अन्य लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। गार्ड ने मेमो पर सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने सिविल पुलिस का क्षेत्र होना बताकर मेमो लेने से इनकार कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


मृतक के भाई रफीक ने बताया कि उसका भाई पीलीभीत से मैलानी को सुबह सवा पांच बजे जाने वाली ट्रेन से कुर्रैया में नल सही करने गया था। जो 52224 पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था। पूरनपुर स्टेशन से करीब ढ़ाई किलोमीटर दूर चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के गार्ड ने रेलवे स्टेशन पर दिए मेमो में रईस के ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या करने की जानकारी दी। ट्रेन ने चालक सईद ने बताया कि चलती ट्रेन के सामने रईस आया था। इंजन से टकराने से उसकी मौत हुई है।

परिवार के मुखिया की मौत पर कोहराम
परिवार के मुखिया की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।  रईस अहमद के परिवार में पत्नी अफसर जहां के अलावा तीस वर्षीय पुत्री बंदी की शादी हो चुकी है। 25 वर्षीय सद्दाम टंकी मिस्त्री है। परिवार में इसके अलावा 23 वर्षीय पुत्री रुकसाना, बीस वर्षीय रिंकी,  पांच वर्षीय पुत्र जुबैर, इमरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed