फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of rape arrested

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2016 10:40 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 26 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape arrested
गांव भैरोकलां में बालिका की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि रेप के दौरान बच्ची का गायब कुंडल आरोपी के पास से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

21 फरवरी को खाना खाने के बाद लघुशंका के लिए घर से बाहर आई गांव भैरोंखुर्द निवासी एक किसान की 11 वर्षीय पुत्री की रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक खाली पड़े प्लॉट में लगी झाड़ियों में पाया गया था। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा और शहर के प्रतिष्ठित डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और पुलिस अधिकारियों को घटना का शीघ्र खुलासा करने व निर्दोष को जेल न भेजने को कहा था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छुपाने का मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में रेप और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी थीं। शुक्रवार को सीओ राजेश्वर सिंह की मौजूदगी में एसओ विवेक त्रिवेदी ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने संडई हाल्ट के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने और उसके घटना में शामिल होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिस पर दरोगा आरके सिंह, जसपाल सिंह, कांस्टेबिल राजीव कुमार, राजेश यादव ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रघुवीर सिंह बताया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की जेब से एक कुंडल बरामद किया गया है, जो घटना के दौरान आरोपी की कमीज में फंस गया था। बालिका के घरवालों ने कुंडल की पहचान भी की है। पुलिस ने शुक्रवार को ही आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

उधर, आरोपी के बड़े भाई शेर सिंह ने बताया कि घटना के बाद वह व उसका भाई अन्य ग्रामीणों के साथ बालिका के शव को खोज रहे थे। उसके भाई को चुनाव में वोट न देने के चलते एक नेता ने रंजिशन फंसवा दिया है। वह राज्यमंत्री से मिलकर घटना की सीबीसीआईडी जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुष्कर्म के आरोपी के करीब पहुंचने का पुलिस का दावा
पीलीभीत। पुलिस ने चार दिन पहले शहर की सात वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने के आरोपी के करीब पहुंचने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मासूम के परिवार का काफी नजदीकी है। पुलिस उसको गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

सोमवार को शहर की एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना हुई थी। बरेली के एक अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। परिवार वालों के मुताबिक बच्ची की हालत में पहले से काफी सुधार है, लेकिन अभी वह अच्छे तरीके से बोलने-चालने की स्थिति में नहीं है। मामले के विवेचक पीके दुबे ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ले के ही चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ में आरोपी के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। बच्ची के स्वस्थ्य न होने के कारण बयानों आदि की कार्रवाई अभी पूरी नहीं हो सकी है। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपी मासूम बच्ची के परिवार वालों का काफी नजदीकी है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़कर घटना का वर्कआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed