{"_id":"4eeab0d8cd9f114c5794c1fa79cb198e","slug":"accident-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों के बीच दबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रकों के बीच दबकर युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शिवपुरिया निवासी खेमकरन गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र कुंवरसेन रविवार की सुबह गांव के निकट बने एफसीआई के खाद गोदाम पर मजदूरी करने गया था। गोदाम पर खाद लेकर पहुंचा एक ट्रक गोदाम से कुछ दूरी पर बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। इसी बीच दूसरा ट्रक भी पहुंच गया। पीछे से पहुंचे खाद भरे ट्रक से बंद खड़े ट्रक में धक्का लगाने के लिए पुत्र कुंवरसेन से ट्रक चालकों ने बीच में बल्ली लगाई और उसे बल्ली पकड़ाकर खड़ा कर दिया। पीछे से ट्रक के धक्का देते ही बल्ली अचानक टूट गई। जिससे धक्का दे रहा ट्रक आगे खड़े ट्रक में जा घुसा। जिससे उनके पुत्र की दोनों ट्रकों के बीच दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोगों की भीड़ जुटने पर दोनों ट्रकों के चालक व हेल्पर मौके से भाग गए। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ललौरीखेड़ा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन