{"_id":"95ae9581b510f71af94947b75ec65a0b","slug":"accident-hindi-news-225","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी निवासी 52 वर्षीय भूपराम मौर्य शनिवार को साइकिल से नगर से अपने गांव को जा रहा था। रास्ते में अहिरपुरा मोड़ पर पीछे से आई अनियंत्रित मैटाडोर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भागने के प्रयास में असंतुलित होकर मैटाडोर सड़क किनारे खड़े अमलतास के पेड़ से टकरा गई। इसमें मैटाडोर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मैटाडोर चालक शाहजहांपुर के मोहल्ला हजरत चौकी निवासी मोहम्मद अजीज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर मृतक के घर वाले मौके पर पहुंच गए थे। मृतक की पत्नी हरिका देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। हरिका देवी ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है, जिसमें मैटाडोर के नंबर का उल्लेख किया गया है और उसके चालक को अज्ञात बताया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मैटाडोर को कब्जे में लेने का प्रयास किया है।
स्कॉर्पियो की टक्कर से मैटाडोर सवार चार घायल
रिछोला सबल के पास सड़क किनारे खड़ी मैटाडोर में पीछे से स्कॉर्पियो से लगी टक्कर में मैटाडोर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में गांव जल्लापुर निवासी नत्थू लाल की पत्नी लज्जावती, जसवंत कुमार की 13 वर्षीया पुत्री महिमा, हरपाल की 14 वर्षीया पुत्री रूपांशी और रामप्रताप की पत्नी त्रिलोकी देवी शामिल हैं। टक्कर होने के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर बरेली की ओर भाग गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।