फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कई यात्री घायल

Sat, 25 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 25 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
accident
घटना शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। शाहजहांपुर की रोडवेज बस प्रतिदिन रात को यहां रुककर सुबह शाहजहांपुर को रवाना होती है। बस चालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पूरनपुर से सवारियां लेकर शाहजहांपुर को चले थे। रास्ते में असम हाइवे पर गांव कढेरचौरा में सवारियों को बैठा रहे थे। इस दौरान पीछे से अनियंत्रित गति से आए ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 15 सवारियों  को चोटें आईं। एकत्र हुई भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। पिटने के बाद भीड़ से बचकर चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सवारियों को पीछे से पहुंची दूसरी रोडवेज की बस में बैठा कर रवाना कर दिया गया। बस चालक को कोतवाली लाया गया। चालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना विभागीय अफसरों को दी गई है। अफसरों ने पूरनपुर पहुंचने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed