फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत

Sun, 22 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 22 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसा रविवार की दोपहर बाद करीब चार बजे गांव सिमरिया ताराचंद में हुआ। गांव के ताराचंद गंगवार का पुत्र नीतेश आसपास के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच पीलीभीत की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा।
विज्ञापन

सूचना पर बरखेड़ा पुलिस ने ट्रक रोककर चालक को हिरासत में लिया है। उधर हादसे की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले मौके पर आ गए। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बालक घायल
बीसलपुर। ईदगाह चौराहे पर रविवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।  
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अशफाक ने बताया कि उनका छह वर्षीय पुत्र वसीम रविवार को ईदगाह चौराहा पार कर रहा था। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से अनियंत्रित गति में आई कार की चपेट में आकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अशफाक की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कार के नंबर का उल्लेख किया गया है और उसके चालक को अज्ञात बताया गया है।


सवा माह पूर्व हुए सड़क
हादसे की रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने सवा माह पूर्व हुए सड़क हादसे की रिपोर्ट रविवार को दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरा अकबरगंज निवासी कालीचरन ने बताया कि 15 फरवरी को शेरगंज रेलवे हाल्ट के पास उनके बाइक सवार पुत्र अरविंद को एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया था। घर के लोग अभी तक घायल अरविंद का उपचार कराते रहे। अरविंद केे ठीक होने के बाद कालीचरन ने रविवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी।
थाना प्रभारी केपी सिह ने बताया कि कालीचरन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में बाइक के नंबर और उसके चालक को अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed