{"_id":"5ccb2ebabdec2207382f94dd","slug":"91556819642-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के विवाद में बुजुर्ग किसान को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेड़ के विवाद में बुजुर्ग किसान को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। खेत की मेड़ के विवाद में गांव रूदपुर निवासी साठ वर्षीय गोविंदर पाल सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली गोविंदर के बाएं हाथ की कलाई में लगी। घायल को सीएचसी लाया गया। कोतवाली पुलिस ने गोविंदर पाल सिंह की ओर से गांव जटपुरा निवासी इकबाल सिंह और उसके बेटे एमपी सिंह के अलावा गांव के ही जितेंद्र सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरजीत सिंह और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। गांव रूदपुर निवासी गोविंदर पाल सिंह और गांव जटपुरा निवासी इकबाल सिंह का खेत पास-पास है। दोनों किसानों में खेत की मेड़ को लेकर रंजिशन है। गोविंदर पाल सिंह ने बताया कि घटना से पहले शाम को घर में था। खेत की मेड़ जोत देने की सूचना पर मौके पर पहुंचा और आरोपियों को मेड़ जोतने पर ललकारा। तब आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। गुरजीत सिंह ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं हाथ की कलाई में लगी।
मारपीट की अन्य घटनाओं में गांव ढक्काचाट निवासी रियाज को रंजिशन रास्ते में रोककर पीट दिया गया। रियाज ने बताया कि शेरपुरकलां निवासी असलम आदि से पहले विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश पर मारपीट कर उसे घायल किया गया है। पुलिस ने रियाज की ओर से शेरपुरकलां निवासी असलम, अमान, फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव कढ्ढैया निवासी अशोक कुमार की रंजिशन पिटाई कर दी गई। पुलिस ने अशोक कुमार की ओर से गांव निवासी रामबहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, जीप और ट्रैक्टर की टक्कर में हुए विवाद पर जीप स्वामी गांव मुझाकलां निवासी बलजिंदर सिंह की पिटाई कर दी गई। बलजिंदर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। बलजिंदर सिंह ने बताया कि शेरपुरकलां मेें गैस एजेंसी से जीप से घर लौट रहा था। पूरनपुर-शेरपुर रोड पर कुंडा पुल के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसकी जीप को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध पर ट्रैक्टर चालक ने फोन कर लोगों को बुला लिया और गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। रिवाल्वर दिखाकर धमकाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बमुश्किल बचाया।