{"_id":"5c893bf5bdec2276d05bfbcb","slug":"91552497653-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी क़े फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साड़ी क़े फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा क्षेत्र के जगीपुर गांव में एक ही साड़ी से फंदा लगाकर 30 वर्षीय युवक और 22 साल की युवती ने जान दे दी। उन दोनों के शव युवक के घर एक कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटके मिले। दोनों किसान बिरादरी के थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी के सहारे कमरे में घुसकर दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। युवक के परिजन प्रेम प्रसंग में दोनों के खुदकुशी करने की आशंका जता रहे हैं। जबकि लड़की के पिता ने प्रेम प्रसंग से इनकार करने के साथ अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग में जान देने की बात लिखी है।
पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पिछले कई साल से प्रेम संबंध थे। युवक की करीब छह साल पहले शादी हो चुकी थी। उसके एक डेढ़ साल की बेटी है। तीन दिन पहले युवक ने पत्नी को मायके भेज दिया था।
इधर, युवती की पांच दिन पहले आठ मार्च को शादी हुई थी। वह 10 मार्च को ससुराल से मायके लौटी थी। बुधवार सुबह काफी देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसे उठाने के लिए परिवार वालों ने आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उधर, युवती के घर से गायब होने पर उसके परिजन तलाश में जुटे थे। दरवाजा न खुलने पर युवक के परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उनकी सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस कर्मी सीढ़ी लगाकर लिंटर और एक दीवार के बीच छूटी जगह से होकर कमरे में दाखिल हुए। उन्होंने देखा तो एक ही साड़ी से बने युवक-युवती ने गले में फंदा लगा रखा था। दोनों के शव छत के कुंडे के सहारे लटके थे। पुलिस ने दरवाजा खोला तो दोनों के शव देखकर लोग सन्न रह गए। फिर कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लड़की के परिवार वाले भी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव नीचे उतारे। इस बीच पहुंचे एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक और इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने मौका मुआयना किया। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें एक-दूसरे से प्रेम करने का हवाला देते हुए शादी न होने के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है। उस पर दोनों के हस्ताक्षर भी हैं। मौके पर पहुंचे फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड ने भी छानबीन की। इस मामले में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन
जगीपुर गांव में युवक-युवती के फंदे से शव लटके मिले। मौके पर मिले सुसाइड नोट और शुरूआती जांच में दोनों के प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करने की बात सामने आई है। हालांकि अभी छानबीन जारी है।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी