फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   न कोई कॉल, न मेसेज और तीन खातों से निकल गए 76 हजार

न कोई कॉल, न मेसेज और तीन खातों से निकल गए 76 हजार

Sun, 03 Feb 2019 05:14 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
न कोई कॉल, न मेसेज और तीन खातों से निकल गए 76 हजार
पीलीभीत। रहस्यमय ढंग से एक व्यक्ति के तीन बैंक खातों से 76 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। बैंक पहुंचने पर उसको जब इसका पता लगा तो उसके होश उड़ गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शहर के निरंजनकुंज कॉलोनी के निवासी मेवाराम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। एक फरवरी को बैंक पहुंचे तो खातों से 76 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। चेक करने पर सामने आया कि 18 जनवरी को उनके बैंक ऑफ इंडिया के एकाउंट से तीन बार में 35 हजार रुपये, उसी दिन एक्सिस बैंक के एकाउंट से 22 हजार और 19 जनवरी को पंजाब नेशनल बैंक के एकाउंट से 19 हजार रुपये निकाले गए हैं। खास बात रही कि सभी रकम एटीएम कार्ड से हुए ट्रांजेक्शन की बताई गई। जबकि न तो उनके पास कोई कॉल आई, न ही उनका एटीएम कार्ड किसी के पास गया। इसको लेकर वह हैरान दिखाई दिए। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। ट्रांजेक्शन को लेकर बैंक से जानकारी जुटा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed