फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मारपीट के बाद कोतवाली और जिला अस्पताल में हंगामा

मारपीट के बाद कोतवाली और जिला अस्पताल में हंगामा

Sun, 11 Nov 2018 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 11 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद कोतवाली और जिला अस्पताल में हंगामा
एक पक्ष से जमा हुई भीड़ ने की अभद्रता, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा में दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट

पुराने विवाद को लेकर मोहल्ला खकरा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष से जमा हुई भीड़ पहले कोतवाली में पुलिसकर्मियों से भिड़ती रही। बाद में जब पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा, तो वहां अस्पताल स्टाफ से उलझ गाली गलौज शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सख्ती करते हुए पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर भीड़ को खदेड़ दिया। पकड़े गए आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। पूर्व में हुई मारपीट को लेकर सभासद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी शिवम सक्सेना ने बताया कि शनिवार रात को वह दोस्त अरुण मिश्रा के साथ टहलकर घर जा रहे थे। इस बीच उनको सभासद वतनदीप मिश्रा, एलिस सक्सेना ने रास्ते में रोक गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर दी गई। शोर पर लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इधर घायल अरूण मिश्रा, शिवम के साथ कई लोग कोतवाली पहुंचे। यहां कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद साथ आए लोगों ने कोतवाली में नारेबाजी शुरू कर दी। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी-होमगार्ड से भिड़ने लगे। जैसे-तैसे पुलिस ने शांत कराकर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां पहुंचने के बाद भी घायलों के साथ आई भीड़ गुंडई पर उतारू हो गई। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों से गाली गलौज शुरू कर दी। मोबाइल छीनने लगे। इसका विरोध करने पर धक्का मुक्की शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे सीएमएस डा.रतनपाल सिंह सुमन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक न सुनी और हंगामा करते रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल आया और हंगामा करने वालों को सख्ती से खदेड़ दिया। पांच आरोपियों की मौके से गिरफ्तारी की गई। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि हंगामा करने पर पकड़े गए मोहल्ला खकरा निवासी अमित सक्सेना, अंबर सक्सेना, भीम उर्फ राहुल, आकाश सक्सेना, अंकित का रविवार को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। घायल शिवम से मिली तहरीर पर सभासद वतनदीप मिश्र, एलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, दूससे पक्ष से वतनदीप मिश्र ने भी तहरीर दी है। इस पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed