{"_id":"5a95b7834f1c1b4f588bb304","slug":"91519761283-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं मे महिला सहित दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं मे महिला सहित दो घायल
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का उपचार कराया। क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा निवासी अकरम शाम के समय घायल अवस्था में खेकड़ा थाने पर पहुंचा। जहां उसने दी तहरीर में कहा गांव के ही दो युवक रविंद्र एवं ब्रजमोहन ने उसे लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा रटौल निवासी शहजाद अपनी पत्नी नसरीन को घायल अवस्था में लेकर थाने पहुंचा। उसने दी तहरीर में कहा पड़ोस के ही जाहिद, खालिद और शमीम उनसे रंजिश रखते हैं। उसकी पत्नी नसरीन घर में अकेली थी। तभी तीनों लोगों ने हमला बोल उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को खेकड़ा सीएचसी में उपचार कराया।