{"_id":"599ec2024f1c1b440c8b4760","slug":"91503576578-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमा गैरोला के परिवारीजनों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रमा गैरोला के परिवारीजनों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
Updated Thu, 24 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाकपा माले की तेज तर्रार नेता रमा गैरोला की बिसरा रिपोर्ट में जहर से मौत की बात स्पष्ट होने के बाद से शुरू हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले माले के वरिष्ठ नेताओं ने रमा की मौत को ऑनर किलिंग बताते हुए परिवारीजनों पर आरोप लगाया। वहीं दूसरे दिन पूरनपुर के भाकपा माले नेता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर परिवारीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पूरनपुर के ग्राम सबलपुर खास के निवासी भाकपा (माले) नेता देवीदयाल पुत्र केवल प्रसाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पूर्व जिपं सदस्य रमा गैरोला पार्टी कार्यालय पूरनपुर में रहती थीं। उनकी नंबबर 2016 में अचानक तबीयत बिगड़ी और उनको जटपुरा सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद जिला अस्पताल और फिर बरेली में इलाज हुआ। इसकी सूचना उनके परिवार के लोगों को भी माले नेताओं द्वारा दे दी गई थी। अब उनकी जहर से मौत होने की बात सामने आन पर आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में उनसे मिलने आई बहन ने परिवार वालों के कहने पर रमा की जहर देकर हत्या की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग कोतवाली पुलिस से की है। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं माले नेता किशन लाल, नरेश जायसवाल भी मौजूद रहे। उधर कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि माले नेताओं ने उनको आकर तहरीर दी है। मामला पूरनपुर सीएचसी से शुरू हुआ। ऐसे में प्रकरण को लेकर जो भी कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी, वह पूरनपुर कोतवाली से संबंधित है। उनके क्षेत्र से घटना का कोई वास्ता नहीं है। माले नेताओं की तहरीर रिसीव कर ली गई है।