{"_id":"598c4a414f1c1b1d608b4bc5","slug":"91502366273-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में लापरवाही पर मंडी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनसीआर में लापरवाही पर मंडी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Updated Thu, 10 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मारपीट के एक मामले में दर्ज की गई एनसीआर पर कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी कलानिधि नैथानी ने बीसलपुर के मंडी चौकी प्रभारी कुंवर पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा री-पोस्टिंग पर तैनात 21 अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।
इंस्पेक्टर इंद्र मोहन बडोला को प्रभारी डीसीआरबी, देशपाल सिंह को क्राइम ब्रांच, एसआई अंशुल सिरोही को प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व घुमंतू सेल, विजेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी शाही, अभय कुमार पांडे देवहा चौकी प्रभारी, मनीराम को बीसलपुर कोतवाली, जोखन यादव को बलरामपुर चौकी प्रभारी, शैनेंद्र सिंह को थाना न्यूरिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह को एसएसआई जहानाबाद, मेराज अली को प्रभारी चौकी घुंघचाई, भरत वर्मा चौकी प्रभारी ललौरीखेड़ा बनाए गए। हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह व राजेश कुमार को बीसलपुर कोतवाली भेजा है। इसके अलावा कांस्टेबल अवनेश कुमार को बरखेड़ा, दिलीप कुमार सिंह को गजरौला, प्रमोद कुमार शर्मा को कोतवाली, प्रेम नरायण शर्मा को बिलसंडा, रामनरेश को गजरौला, रफीक अहमद को गोपनीय कार्यालय एसपी, प्रीति यादव को शिकायत प्रकोष्ठ, अवधेश शर्मा को बीसलपुर कोतवाली भेजा गया है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि स्थानांतरण किए जाने वालों में अधिकांश ऐसे पुलिसकर्मी है जो रिपोस्ट थे। थानों से आख्या मंगाकर इनको अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। एसआई मनीराम सिंह के विरुद्ध ट्रक छुड़वाने के मामले में अवैधानिक लेनदेन संबंधी आडियो सीडी डाक से प्राप्त हुई थी। इसको लेकर उनकी विभागीय जांच सीओ बीसलपुर को सौंपी गई है। उनका चौकी इंचार्ज का पद भी इसी में हटाया गया है।
000
अरे! फिर हो गई री-पोस्टिंग
बुधवार रात पुलिसकर्मियों के किए गए तबादलों के पीछे उनके री-पोस्टिंग होने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि इन तबादलों में एक दरोगा की एसपी की ओर से खुद री-पोस्टिंग कर दी गई है। दरोगा अभय कुमार पांडे पहले भी कोतवाली की देवहा चौकी रह चुके है। इस बार भी उनको वहीं पर तैनाती दे दी गई है। मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
000।
साइबर सेल का पुनर्गठन
एसपी कलानिधि नैथानी ने साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए साइबर सेल का पुनर्गठन किया है। इसमें एसआई संदीप कुमार तोमर, कांस्टेबल मनोज मेहर और अनुज कुमार को शामिल किया गया है।