फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगेहबानी शुरू

पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगेहबानी शुरू

Sat, 22 Jul 2017 06:14 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगेहबानी शुरू
पीलीभीत। मोबाइल लूटकांड में पकड़े गए तीन शातिर बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस भले ही किराना व्यापारी से लूटपाट का खुलासा करने में असफल रही हो, लेकिन 15 संदिग्धों के नाम प्रकाश में आ गए है। जिनकी धरपकड़ कर पूछताछ करने से पहले पुलिस महकमा उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने में जुट गया है। स्वाट टीम की मदद से एकाएक हरकत का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सैदपुर निवासी अनिल कुमार का मोबाइल लूट लिया था। इससे दो दिन पहले किराना व्यापारी रवि अग्रवाल से तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये और मोबाइल भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया है। एक की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पकड़े गए तीनों बदमाशों की किराना व्यापारी से हुई लूट में संलिप्तता तो नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने पूछताछ में पंद्रह संदिग्धों के नाम जुटाए हैं। अब स्वाट टीम की मदद से एकाएक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि व्यापारी से लूट के मामले में कुछ सुराग मिले है। जिन पर काम कराया जा रहा है, घटना को जल्द वर्कआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed