फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   9 lakhs of goods were taken away from two houses

दो घरों से नौ लाख का माल उड़ा ले गए चोर

Fri, 26 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 26 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
9 lakhs of goods were taken away from two houses
दो घरों से नौ लाख का माल उड़ा ले गए चोर
 चोरों ने बृहस्पतिवार रात केसोपुर गांव को अपना निशाना बनाया। वहां दो सगे भाइयों के मकान में घुसे चोर साढ़े तीन लाख रुपये और जेवरात समेट ले गए। इस दौरान घरवाले मकान की ऊपरी मंजिल पर सोते रहे। इसके बाद चोरों ने वहीं एक तीसरे मकान में नकब लगाकर चोरी करने की कोशिश की। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लोगों के जागने पर हुई। बरखेड़ा क्षेत्र के केसोपुर गांव के रहने वाले भरतवीर गंगवार क्षेत्र के एक चिकित्सक के क्लीनिक पर कंपाउडर हैं। बृहस्पतिवार रात पत्नी मुन्नी देवी और तीन बच्चों के साथ मकान की तीसरी मंजिल पर सोने चले गए। देर रात मकान के बाहरी ओर स्थित टूटी खिड़की से चोर भीतर घुस गए। इसके बाद दूसरी मंजिल पर स्थित कमरों में घुसकर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर ट्रैक्टर खरीदने के लिए रखे साढ़े तीन लाख, पर्स में रखे 13 हजार रुपये और सोने की चेन, झाले, मंगलसूत्र, तीन जोड़ी टाप्स समेत तीन लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह चार बजे पत्नी मुन्नी देवी मकान की साफ-सफाई करने के लिए पहुंची, तो सामान बिखरा देख वारदात का पता लगा। पड़ोस में रहने वाले भरतवीर के भाई रमेश चंद्र के मकान में चोर छत के रास्ते अंदर घुसे। यहां भी परिवार वाले दूसरी मंजिल पर सोते रहे और चोर 50 हजार रुपये, एक लाख के जेवर चोरी करके ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष से वारदात की जानकारी जुटाई गई। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने सुरागरसी करने के प्रयास किए, लेकिन कोई क्लू नहीं मिल सका। इधर गांव के ही सुरेश पाल के मकान में नकब लगाया गया। हालांकि चोर वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। करोड़ चौकी पुलिस को सुरागरसी में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed