{"_id":"5b5e17f64f1c1b4b748b7993","slug":"81532893174-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ने रात्रि में मकान से चार मोबाइल चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर ने रात्रि में मकान से चार मोबाइल चुराए
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
चोर शनिवार की रात में खेकड़ा पीएचसी केंद्र में रह रहे एक स्वास्थ्य कर्मी के मकान से चार मोबाइल चुराकर ले गया। पीड़ित ने खेकड़ा थाने में चोरी की तहरीर दी।
फतेहगढ़ निवासी शिवशरण खेकड़ा नगर में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। वह नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पीएचसी परिसर में बने आवासों में ही रह रहा है। शनिवार की रात्रि वह अपने परिजनों के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान रात्रि में चोर कमरे में घुसे और चोरों ने कमरे में टेबल पर रखे चार मोबाइल चोरी किए। जब चोर कमरे में रखी सेफ को खोलने लगे तभी शिवशरण की आंख खुल गई। संदेह होने पर स्वास्थ्य कर्मी ने शोर मचा दिया। इसके चलते चोर मकान से चार मोबाइल को लेकर दीवार फांदकर भाग गया। शोर सुनकर आस पास के मकान में रह रहे अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। स्वास्थ्य कर्मी ने चार मोबाइल चोरी करने की बात कही। रविवार को पीड़ित ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी।