फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पेटीएम का ओटीपी कोड पूछकर व्यापारी से ठगी का प्रयास

पेटीएम का ओटीपी कोड पूछकर व्यापारी से ठगी का प्रयास

Fri, 29 Dec 2017 06:48 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
पेटीएम का ओटीपी कोड पूछकर व्यापारी से ठगी का प्रयास
paytm promo code
सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


पीलीभीत। एक व्यापारी से शुक्रवार सुबह 11 बजे जालसाज ने पेटीएम का ओटीपी पूछकर ठगी करने का प्रयास किया। सवाल-जवाब में आरोपी के फंसने पर व्यापारी को शक हुआ, तो उसने काल बंद कर दी। इसकी तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को देकर व्यापारी ने कार्रवाई की मांग की है।

स्टेशन रोड स्थित मैनी कलेक्शन के स्वामी जॉय मैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति ने कॉल की। इसके बाद उसने खुद को बीसलपुर का रहने वाला बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग उनकी दुकान पर खरीदारी करने आएंगे। उनके पास कैश कम है, इसलिए व्यापारी के पेटीएम में दस हजार रुपये जमा करने की बात कही। इसके लिए पेटीएम वॉलेट पर आए एक कोड को मांगा। इसका जवाब देने से पहले व्यापारी ने मैसेज को देखा, तो पता लगा कि वह बातों में फंसाकर ओटीपी की जानकारी लेने की कोशिश कर रहा था। व्यापारी के समझने के बाद सवाल-जवाब किए गए, तो जालसाज ने बहानेबाजी शुरू कर दी। बाद में व्यापारी ने कॉल बंद कर दी। एसएचओ मुहम्मद कासिम ने बताया कि आरोपी का मोबाइल नंबर तहरीर में दिया गया है। साइबर सेल की मदद से उसकी आईडी निकलवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed