फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   निकाह से इंकार पर युवक को चाकू मारा

निकाह से इंकार पर युवक को चाकू मारा

Fri, 20 Oct 2017 06:42 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
निकाह से इंकार पर युवक को चाकू मारा
पीलीभीत।
विज्ञापन

खुद को शादीशुदा बताकर निकाह न करने पर महिला ने गुस्साकर अपने दो साथियों संग युवक को घेर लिया और चाकू से वार कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

कांशीराम कॉलोनी आवास विकास के निवासी फरहत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले दिनों उसकी मुलाकात कांशीराम कॉलोनी ईदगाह निवासी परवीन से हुई। महिला के काफी परेशान रहने पर उन्होंने कुछ मदद कर दी थी। इसके बाद से आरोप है कि महिला उस पर अपने साथ निकाह करने का दबाव बनाने लगी। पहले से शादीशुदा होने की बात कहकर निकाह से इंकार करने पर महिला ने पहले अंजाम भुगतने की धमकी दी, इसके बाद 17 अक्तूबर की रात लकड़ी मंडी रोड पर दो लोगों के साथ उसको घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इस बीच एक युवक को चाकू से वार कर घायल कर दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला और दो अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला निकलकर आ रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed