फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मुन्नीदेवी हत्याकांड में फंसे पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को धमकाया

मुन्नीदेवी हत्याकांड में फंसे पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को धमकाया

Sat, 22 Jul 2017 06:14 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
मुन्नीदेवी हत्याकांड में फंसे पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को धमकाया
पीलीभीत। दबिश के दौरान महिला की मौत के मामले में फंसे पुलिसकर्मियों पर एक और संगीन आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर सुलह का दबाव बनाने के लिए लगातार धमकी देने और दी गई तहरीर के बजाए मनमाफिक साथी पुलिसकर्मियों को बचाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। एसपी से पूरे मामले की शिकायत कर विवेचना किसी उच्चाधिकारी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर निवासी इच्छाराम पुत्र लालता प्रसाद ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि एक जुलाई को देर शाम आठ बजे पुलिस ने उसके मकान में दबिश दी थी। इस दौरान पीड़ित की पत्नी मुन्नीदेवी की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उनकी जान गई। दो जुलाई को इसकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने दी गई तहरीर के बजाए मनमाफिक रिपोर्ट दर्ज की। नतीजतन मामले में फंसे पुलिसकर्मी पीड़ित को समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उनको झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों का नाम रिपेार्ट में शामिल कराने और जांच किसी अन्य थाने या फिर उच्चाधिकारी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed