बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए शुक्रवार को दोनों देशों के फोर्स ने संयुक्त गश्त की। इस दौरान बॉर्डर से सटे अन्य मार्गों को लेकर भी एक दूसरे से जानकारी साझा की गई और उन पर भी विशेष चौकसी बरतने की रणनीति बनाई। नेपाल पुलिस के साथ यहां के नौजल्हा एसएसबी के इंस्पेक्टर जयंत सरकार अपने जवानों के साथ मौजूद रहे। संयुक्त गश्त के दौरान पिलर संख्या 18 से 21 तक पैदल गश्त करते हुए हालात देखे। इंस्पेक्टर जयंत सरकार ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में तस्करी न हो, इसको देखते हुए निगरानी बढ़ाई जाएगी। मुख्य रास्तों के अलावा अन्य रास्तों पर भी फोर्स गश्त पर लगाया गया है। वहीं नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर जंग बहादुर ने बताया कि उनकी तरफ के छोटे-बड़े सभी रास्तों पर भी सुरक्षा के इंतजाम सख्त रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।