{"_id":"5c893bdfbdec2214666d7087","slug":"71552497631-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे के बगैर नहीं रह सकते जिंदा. इसलिए दे रहे जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक-दूसरे के बगैर नहीं रह सकते जिंदा. इसलिए दे रहे जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। युवक-युवती के एक ही साड़ी से बने दो फंदों पर शव लटके मिलने से बुधवार को जगीपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के मुताबिक मौके पर मिले सुसाइड नोट से साफ हो गया है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, और आपस में शादी न हो पाने से मानसिक तनाव में थे। युवती की शादी होने के बाद जुदा होने की वजह से दोनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली।
सुसाइड नोट पर दोनों के हस्ताक्षर हैं। उसमें लिखा है कि उनके बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे शादी करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने परिवार वालों को मनाने की भी कोशिश की थी। युवक पहले से शादीशुदा था। उसके एक बेटी भी है। उसने युवती से शादी करने के लिए उससे बात की थी। उधर, युवती ने अपने परिवार वालों को प्रेम प्रसंग के बारे में बताया, लेकिन कोई भी उनके इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं हुआ। सुसाइड नोट के मुताबिक, युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तिलहर (शाहजहांपुर) से आठ मार्च को हुई थी। परिजनों के दबाव में युवती ने शादी तो कर ली, लेकिन वह प्रेमी को नहीं भुला सकी। इधर, प्रेमिका की वजह से युवक के पत्नी से संबंध बिगड़ गए थे। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। तीन दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। तभी युवक की पत्नी बेटी को साथ लेकर अपने मायके चली गई। इधर, युवती शादी की पहली विदा के बाद ससुराल से लौट आई। तब दोनों ने जान देने की ठान ली। सुसाइड नोट में लिखी बात से पूरे घटनाक्रम को लेकर यही कहानी सामने आई है।
सुसाइड नोट मिलने के बाद भी कई सवाल
अगर सुसाइड नोट में लिखी बातों को सही माना जाए तो भी कुछ सवाल अभी बरकरार है। इनके जवाब नहीं मिल सके हैं। मसलन, युवती रात में युवक के घर कब गई? दोनों ने भागने के बजाए मौत को गले लगाना ही क्यों चुना? उनका प्रेम प्रसंग युवक की शादी के पहले से था? या फिर शादी होने के बाद युवती से संपर्क में आया?
विज्ञापन
युवक कहता था- होली से पहले मर जाऊंगा
घटना के बाद से गांव में हर कोई दोनों की मौत पर चर्चा कर रहा है। दोनों के रिश्तेदार भी जमा हो चुके थे। इस बीच कुछ रिश्तेदारों की बातचीत में नई बात निकलकर सामने आई। उनके मुताबिक युवक, प्रेमिका की शादी होने के बाद से शराब पीने लगा था। वह परेशान रहता था। उसने कई बार होली से पहले खुद के मरने की बात भी कही थी, लेकिन इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। उसने कुछ रिश्तेदारों से भी तीन दिन पहले कहा था कि वह होली से पहले मर जाएगा। मंगलवार रात वह नरायनपुर गांव में एक बरात में गया था। वहां भी उसने कुछ लोगों से होली से पहले मरने की बात कही थी।
मंगलवार को ही आए थे युवती के ससुराल वाले
युवती के विदा होकर मायके आने के बाद मंगलवार को उसके ससुराल वाले भी घर आए थे। दरअसल, शादी में दिए गए दहेज का काफी सामान यहां रखा था। उसे ले जाने के लिए चार पहिया गाड़ी लेकर युवती के ससुराल वाले आए थे। दिन भर रुकने के बाद रात करीब नौ बजे वे यहां से तिलहर को रवाना हुए थे। परिजनों के अनुसार उस वक्त युवती घर में ही मौजूद थी। होली के बाद उसे ससुराल जाना था।
युवती के परिजन बोले- युवक ने बरात के दिन भी की थी मारपीट
घटना के बाद युवती के परिवार वालों ने प्रेम प्रसंग को लेकर चल रही चर्चाओं को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी की शादी के दिन भी युवक ने हंगामा किया था। उसने बरात में आए कुछ लोगों से मारपीट भी की थी। आरोप है उनकी बेटी को युवक ने फुसलाकर अपने घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी।
काफी देर तक नहीं आए युवती के घरवाले
युवक के मकान में एक ही कुंडे से उसका और युवती का शव लटका मिलने का शोर मचते ही भीड़ जुट गई थी, लेकिन कुछ ही दूरी पर रहने वाले युवती के परिजन काफी देर तक नहीं पहुंचे थे। ऐसा नहीं कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन वे युवक के घर की तरफ नहीं गए थे। बाद में पुुलिस के बुलाने पर पिता वहां गए और अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई।
मौके से मिले दो मोबाइल
घटना का पता लगने के बाद एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय मौके पर जांच पड़ताल करते रहे थे। फील्ड यूनिट और डॉग की भी मदद ली थी। तभी वहां से दो मोबाइल भी मिले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह युवक व युवती के ही होंगे। इसको लेकर पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। अब सर्विलांस की मदद से अनसुलझे कई सवालों के जवाब तलाशने का प्रयास किया जाएगा।
अक्तूबर, 2018 में भी बरखेड़ा में मिले थे प्रेमी युगल के शव
बरखेड़ा क्षेत्र में छह माह के भीतर प्रेमी युगल के शव मिलने का ये दूसरा मामला है। इससे पूर्व 22 अक्तूबर 2018 को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के अलियापुर-अलकथान गांव के बीच प्रेमी युगल नवाबगंज बरेली के अटारिया गांव निवासी सतीश और जहानाबाद के खुंडारा गांव निवासी उर्मिला के शव गन्ने के खेत में मिले थे। दोनों की कनपटी पर गोली लगी थी। सतीश के शव के पास तमंचा पड़ा मिला था। इस मामले में उर्मिला के पिता की ओर से उसी दिन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जबकि बीते दिनों कोर्ट के आदेश पर सतीश के भाई की ओर से भी उर्मिला के परिजनों पर हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है। इसके अलावा सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में भी 2016 में प्रेमी युगल के शव मिले थे।